
T20 World Cup 2026: शनिवार से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन पाक और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया। आज दो मैच हैं। ग्रुप 1 का पहला मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका(IND vs SA) के बीच खेला जाएगा। तो वहीं ग्रुप 2 में श्रीलंका और इंग्लैंड के आज आमने सामने होंगी। चलिए दोनों मैचों की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स जान लेते हैं।
T20 World Cup 2026 में आज 4 टीमें होंगी आमने-सामने
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड एक मार्च को खेला जाएगा। इस राउंड में जो भी टीमें आगे जाएंगी उन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। जिसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइल में एंट्री लेंगी।
पहला मैच श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच
तो वहीं आज दूसरा मुकाबला लंका और इंग्लैंड के बीच कैंडी शहर के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में है। ये मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा। तो वहीं टॉस 2:30 बजे होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी।
दूसरे मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत
आज भारत और दक्षिण अफ्रीका का सुपर-8 में पहला मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को अभी तक इस टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। ये मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा। तो वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।इस मैच को आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है। तो वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी
