
रुड़की की राजनीति में इस समय बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। शहर के पूर्व मेयर गौरव गोयल कांग्रेस में शामिल होने के लिए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं।
समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना हुए पूर्व मेयर
बताया जा रहा है कि दिल्ली पहुंचकर वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। दिल्ली रवाना होते समय गौरव गोयल के साथ समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों के बीच उनका काफिला रवाना हुआ, जिसने साफ संकेत दे दिया कि रुड़की की सियासत में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
शहर में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखते हैं गौरव गोयल
पूर्व मेयर के रूप में गौरव गोयल पहले से ही शहर में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखते हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि उनके कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए, जिसकी वजह से शहर में उनका प्रभाव कायम है। ऐसे में उनका कांग्रेस में शामिल होना स्थानीय राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।
रुड़की की राजनीति में हलचल तेज
राजनीतिक जानकार इसे आने वाले समय में रुड़की की राजनीति का “गेम चेंजर” भी बता रहे हैं। फिलहाल, रुड़की से लेकर दिल्ली तक इस सियासी कदम को लेकर चर्चाएं तेज हैं और सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि गौरव गोयल की कांग्रेस में एंट्री के बाद स्थानीय राजनीति किस दिशा में जाती है।
गोयल के साथ ये बड़े नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ
- भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी
- सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल
- रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल
- त्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या
- मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता
