
उत्तराखंड में 4 फरवरी से चल रही एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के ‘महादेव डिजिटल जोन’ केंद्र पर हैकिंग कर नकल कराने का मामला सामने आया है। यूपी और उत्तराखंड STF ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
SSC MTS भर्ती परीक्षा में नक़ल करने वाले आरोपी अरेस्ट
एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी निवासी देहरादून के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक दोनों आरोपी एसएससी एमटीएस परीक्षा में नक़ल करा रहे थे।

अभ्यर्थियों को पास कराने के लेते थे 10 लाख रुपए
एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। बताया जा रहा है आरोपी परीक्षा में पास कराने के लिए अभ्यर्थियों से 10 लाख रुपए लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है
