Gurmeet singh chandhok

गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा शहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर मंगलवार तड़के एक एम्बुलेंस में आग लग गई। एम्बुलेंस में सवार एक डॉक्टर और दो अन्य लोगों के साथ एक नवजात शिशु भी था। सभी कि जलकर मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है।खबरों की माने तो रात के करीब एक बजे मोडासा-धनसुरा रोड पर एम्बुलेंस में आग लगी। दरअसल एक दिन के बीमार बच्चे को इलाज के लिए मोडासा स्थित एक अस्पताल से अहमदाबाद के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा था।एम्बुलेंस में बच्चा, उसके पिता जिग्नेश मोची, अहमदाबाद का डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया और असवल्ली की नर्स भूरीबेन मनात सवार थे। इन सभी की जलकर मौत हो गई। इनके साथ मोची के दो रिश्तेदार, एम्बुलेंस चालक और तीन अन्य लोग झुलस गए है। जिन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।एसपी डीबी वाला ने बताया, “जिग्नेश मोची पड़ोसी महिसागर जिले के निवासी थे और उनके नवजात बच्चे का जन्म के बाद मोडासा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जब उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में किसी अज्ञात कारण से एम्बुलेंस में आग लग गई
