Gurmeet singh chandhok

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा के सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल
पूरा होने के उपलक्ष्य में शहर एक ऐसे ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है जो विकास और संस्कृति का अनूठा संगम होगा। नगर निगम के तत्वावधान में 14 फरवरी से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में 10 दिवसीय भव्य ‘सरस मेले’ का आयोजन किया जाएगा। इसका विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर वे शहरवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम बोर्ड का यह एक साल का कार्यकाल जन-सेवा और पारदर्शिता का प्रतीक रहा है जिसे उत्सव के रूप में मनाने के लिए सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। सरस मेले में विभिन्न सरकारी और निजी विभागों के लगभग 150 स्टॉल लगाए जाएंगे जो शासन की जनहितकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।
