Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड कांग्रेस में संजय नेगी की ज्वाइनिंग को लेकर सियासी बवाल तेज होने लगा है। पार्टी के भीतर जारी इस खींचतान ने एक बार फिर अंदरूनी गुटबाजी को उजागर कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच संजय नहीं हरीश रावत के आवास पहुंचे।
हरीश रावत से मिलने पहुंचे संजय नेगी
सियासी घमासान के बीच संजय नेगी हरीश रावत के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान हरीश रावत के 15 दिन के राजनीतिक ब्रेक को लेकर भी बात हुई। संजय नेगी ने कहा कि उनकी ज्वाइनिंग को लेकर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया जाए। नेगी ने हरदा से राजनीतिक अवकाश तोड़ने का अनुरोध किया।
उत्तराखंड में दो धड़ों में बंटी दिख रही कांग्रेस पार्टी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हरीश रावत ने राजनीति से 15 दिन का ब्रेक लेने का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। हरक रावत ने इशारों ही इशारों में हरदा के ब्रेक पर तंज कसा है। वहीं एक गुट ऐसा भी है जिसने हरक सिंह रावत के बयान पर उन्हें खरी खोटी तक सुना दी है
