Gurmeet singh chandhok

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रशन खुल गए हैं। पहले ही दिन 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। बता दें शुक्रवार सुबह सात बजे से ही रजिस्ट्रेशन वेबसाइट श्रद्धालुओं के लिए खोल दी गई है। जबकि ऑफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे।
पहले ही दिन 1 लाख 24 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। इसके से 42 हजार श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएग। ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे।
बता दें 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2026 का आगाज होने जा रहा है। 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा 23 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे।
यात्री मोबाइल एप या फिर वेबसाइट से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर भी पंजीकरण कर सकते हैं। आधार कार्ड से भारतीय श्रद्धालु का पंजीकरण होगा। तो वहीं विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध है।
ऑफलाइन पंजीकरण की बात करें तो ये यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले शुरू होगी। 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। पंजीकरण काउंटर ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में खुलेंगे। इसके साथ ही सुविधा के लिए 24 घंटे ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर सेवा उपलब्ध रहेगी
