
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर 9वीं क्लास की लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। बता दें कि बच्ची की उम्र 16 साल है। ये मामला शुरुआती जांच में दुष्कर्म का लग रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकादमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच फिलहाल की जा रही है।
दुष्कर्म!, उत्तराखंड में 9वीं की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म
दरअसल16 साल की नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने की खबर परिजनों को भी नहीं लगी। खबरों की माने तो पीड़िता को पथरी थी। इसी के चेकअप के लिए पीड़िता को परिवार वाले जिला हॉस्पिटल रुद्रप्रयाग ले गई। हालांकि जब डॉक्टरों ने चेक किया तो वो भी हैरान हो गए।
परिजनों को गर्भवती होने की नहीं लगी भनक
पीड़ित के गर्भवती निकलने पर उसे हायर सेंटर श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अल्ट्रासाउंड में गर्भवती होने की पुष्टि के बाद छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल बच्ची एजेंसी की देखरेख में सुरक्षित है।
दुष्कर्म की आशंका
छात्रा द्वारा बच्ची को जन्म दिए जाने के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। जिससे इलाके में सनसनी मच गई। हालांकि आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। छात्रा ने अभी तक कथित आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है।
POCSO एक्ट में मामला दर्ज
ऐसे में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया है। इस केस को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है
