दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन देते हुए साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर में शिविरेज, नालियां और सड़कों का निर्माण कर रही ADB की कार्यकारी संस्था UUSDA के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है कांग्रेस नेता ललित जोशी का कहना है कि पिछले 2 साल में शहर में 40% भी काम नहीं हो पाया अब हालात ऐसे हैं की बरसात में महामारी फैलने की आशंका है जगह-जगह सड़क टूटी हुई है नालियां चौक है और सड़कों की गुणवत्ता पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे में शहर की आंतरिक सड़के, नालियां और शिविरेज का चल रहे काम में भारी अनियमितताएं हैं जिसको लेकर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है महीनों से गलियां खुदी हुई है उन्हें ठीक करने वाला कोई नहीं, लोगों की गाड़ियां घरों के अंदर सालों से बंद हैं सड़के क्षतिग्रस्त पड़ी है ऐसे में अब यदि जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए तो एक शहर के लोग एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
