






रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
✅ जनपद चम्पावत में पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, *जिसके तहत ग्रामीणों, स्कूलों और कॉलेजों में नागरिकों, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के खतरों और उनसे बचाव के उपायों* के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
आज दिनांक 09/10/2025 को *श्री दिलबर सिंह भंडारी चौकी इंचार्ज देवीधूरा द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज देवीधूरा में तथा उपनिरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कैनाल , महिला उपनिरीक्षक मंदाकिनी राणा द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर बनबसा,अपर उपनिरीक्षक श्रीमती साबिया अंसारी द्वारा पूर्णागिरी इंटर कॉलेज भजनपुर ,अपर उपनिरीक्षक जीवन चंद्र जोशी द्वारा शारदा इंटर कॉलेज बनबसा* मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान *उपस्थित नागरिकों एवं छात्र– छात्राओ को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कॉल्स, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी और डेटा चोरी जैसे साइबर अपराधों* के बारे में विस्तार से बताया तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु निम्नलिखित सुझाव दिए गए–
🎗किसी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
🎗संदिग्ध लिंक, ईमेल या कॉल से सावधान रहें।
🎗 सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत रखें।
🎗 यदि कोई साइबर अपराध हो, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
🎗 इसके अलावा, छात्रों को साइबर कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज उठा सकें।
