
Char Dham Yatra 2026 चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तेजी से कदम बढ़ा दिए है।पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने जानकारी दी कि यात्रा से जुड़े सभी डीएम के साथ बैठकें पूरी कर ली गई हैं। साथ ही जिलों की ओर से मांगी गई बजट के अनुसार राशी भी दे दी गई है।
Char Dham Yatra के लिए जिलों के बजट जारी
मुख्य धामों वाले जिलें जैसे चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों को तीन-तीन करोड़ रुपए दिए गए हैं। तो वहीं हरिद्वार, देहरादून और टिहरी को एक-एक करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। जिससे आखिरी समय में फिजिकल रजिस्ट्रेशन करवाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो और उन्हें बेहतर सुविधा मिल सकें।
ऑनलाइन-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान Char Dham Yatra Registration
पर्यटन सचिव ने आगे बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए जल्द ही शासन स्तर की मीटिंग की जाएगी। बैठक में ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और भी ज्यादा आसान और सुगम बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार का ये कदम यात्रा को और भी ज्यादा सुरक्षित, व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है
