
Gurmeet singh chandhok
पूर्व में भी चोरी, आबकारी और आर्म्स एक्ट के अभियोग में जा चुका है जेल
प्रेस नोट
दिनांक 20/01/26 को वादिनी श्रीमती हेमा पन्त प्रभारी प्रधानाध्यापिका रा0प्रा0विद्यालय कालाढूंगी रोड हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि दि0 15 जनवरी 2026 को रात्रि में रा0प्रा0विद्यालय कालाढूंगी रोड हल्द्वानी परिसर में घुसकर अज्ञात चोर द्वारा भोजनालय का
ताला तोड़कर 02 भगौने व 01 कूकर चोरी किए गए है, जिसके आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर नं0 23/26 धारा-305ए/331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 आरती द्वारा की जा रही है। काफी समय से पुलिस को मिड डे मील बर्तनों की चोरी होने संबंधी शिकायत प्राप्त हो रही थी।
उक्त प्रकरण में डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये चोरी की घटना का अनावरण करने के निर्देश दिए गए। जिस आदेश के अनुपालन में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्रीमाती दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक/ सीओ लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस द्वारा
त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को चोरी किये गये सामान के साथ 05 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से चोरी गये सामान की शत प्रतिशत बरामदगी की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – रिजवान पुत्र इस्तियाक उर्फ इस्तिहार निवासी जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
बरामदगी का विवरण- 02 भगौने व 01 कूकर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:–
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में चोरी, आबकारी और आर्म्स एक्ट के कुल 10 अभियोग दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0 आरती कोतवाली हल्द्वानी ।
2- कानि0 दिनेश नगरकोटी कोतवाली हल्द्वानी ।
3- कानि0 अनिल गिरी कोतवाली हल्द्वानी ।
4- कानि0 इशरार नवी बहु0 भवन हल्द्वानी ।
एसएसपी नैनीताल का विशेष संदेश 📢
जनपद में सभी मिड डे मील संचालित स्कूलों के प्रबंधक/प्रधानाचार्यों से अपील है कि कृपया इस प्रकार की घटनाओं से बचाव हेतु विद्यालय प्रांगण में विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 112/स्थानीय पुलिस को दें।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।
