
PM modi uttarakhand visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का यह दौरा संभावित रूप से अप्रैल में निर्धारित है। इस दौरे के दौरान, वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) का लोकार्पण कर सकते हैं।
उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM modi
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने पीएम कार्यालय से समय मांगा है। बताया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले हफ्ते में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि PMO की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम का अभी भी इंतजार है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे PM
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं। बता दें उत्तराखंड के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस हाईवे के खुलने के बाद देहरादून से दिल्ली की दूरी केवल ढाई घंटे रह जाएगी। साथ ही दिल्ली से देहरादून की दूरी 236 किमी से घटकर 213 किमी हो जाएगी।
उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज
बता दें 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। भाजपा ने अभी से चुनावी मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है। पार्टी के बड़े नेताओं के लगातार दौरे इसकी बानगी पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इससे पहले हरिद्वार दौरे पर पहुंचे थे, जहां से उन्होंने चुनावी माहौल को धार देते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी चुनाव को लेकर रणनीतिक संकेत दिए। शाह के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनसभा के जरिये संगठन को मजबूत करने का सन्देश दिया था।
