61 Views

Gurmeet singh
आज उत्तराखंड के दौरे पर पीएम मोदी देहरादून आए हुए है। जहां पर उन्होंने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को 1200 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। साथ ही आपदा में घायल और मृतकों के लिए धनराशि का भी ऐलान किया है।
PM Modi ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ रुपये का पैकेज
पीएम मोदी ने उत्तराखंड को आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की धनराशि देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
इसके अलावा इस आपदा में जिन बच्चों ने माता-पिता को खो दिया हैं उनके लिए पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मदद की जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने ये आश्वासन भी दिया कि आपदा से प्रभावित इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा से बनाया जाएगा।
