Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आज हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण वाले क्षेत्र में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम के द्वारा पीएम आवास योजना के तहत 6 जगहों पर शिविर लगाया गया है, जहां पर 30 हैकटेयर रेलवे की भूमि पर 4300 से अधिक लोगों ने अतिक्रमण किया है,ऐसे में उनसे पीएम आवास योजना तहत के फॉर्म भरवाएं जा रहे हैं, सुबह से ही लाइन लगाकर अतिक्रमणकारी पीएम आवास योजना के फॉर्म को भर रहे हैं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर निगम और प्रशासन की टीम फॉर्म को भर रही है नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से शिविर लगाया गया है जो 31 मार्च तक चलेगा सभी से अपील की गई है कि वह शिविर में पहुंचकर पीएम आवास योजना के फॉर्म को भरें
