278 Views









रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
जनपद चंपावत के ग्राम कूंण मैं जै चम निर्माशी शक्ति पीठ मैं अटूट आस्था का स्थल है। बैकुंठ चतुर्दशी के दिन जै चम निर्माशी शक्ति पीठ मैं भुम्माडी से जै चम निर्माशी का डोला रात्रि के समय 10 बजे गाजे बाजे के साथ पहुंचता है तीन ओर से नदी से घिरा हुआ कूंण अर्द्ध चंद्राकार में अपनी अलग पहचान रखता है। द्वीप आकार में स्थिति जै चम निर्माशी मंदिर चारों ओर से घनघोर बांज बुरांश से घिरा है लगभग 17000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस स्थान से पंचाचुली हिमालय पर्वत से लेकर जनपद बागेश्वर के सुंदर दूंगा ग्लेशियर और श्री बद्रीनाथ के चौखंबा पर्वत एवं नंदा घूमटी हिमालय पर्वत को इस स्थान की सुंदरता के लिए चार चांद लगा देते हैं
