



क्षेत्र प्रमुख शंकर अधिकारी ने किया पाटी मैं नये वर्कशॉप का उद्घाटन
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
विकास खंड पाटी के नव नियुक्त क्षेत्र प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने विकास खंड मुख्यालय पाटी मैं आज एक नये वर्कशॉप का उद्घाटन किया शंकर सिंह बिष्ट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निजी कार्य करने की क्षमता युवाओं के लिए प्रेरणा भी है श्री अधिकारी ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए गर्व और भावनाओं से भरा रहा।
अपने गृह क्षेत्र सिमलखेत निवासी छोटे भाई श्री राजू बिष्ट (पुत्र श्री दिलीप बिष्ट जी) के नये वर्कशॉप प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने का सौभाग्य आज पाटी बाजार में प्राप्त हुआ।
कभी गाँव की गलियों में साथ खेलने वाला यह युवा आज अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रहा है।
उनका यह प्रयास न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर हमारे संगठन के वरिष्ठ साथी एवं मार्गदर्शक श्री चतुर सिंह मेहता जी (पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), श्री महेश भट्ट जी (वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष – पाटी एवं ग्राम प्रधान गूम), श्री प्रकाश गहतेड़ी जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पटनगांव श्री संजय पाटनी जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनोज मेहता जी, तथा अनेक युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भाई राजू बिष्ट को उनके नए कार्य की हार्दिक शुभकामनाएँ
उनका यह कदम क्षेत्र के युवाओं में स्वरोज़गार और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करेगा।
