
भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) मुकाबले को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है। दरअसल अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) से औपचारिक बातचीत की मांग की है। आपको बता दें कि पहले ही पाकिस्तान पत्र लिखकर आईसीसी को भारत के साथ मैच हटाने की बात कर चुका है। जिसमें उसने परिस्थितियों का मामला हुए अपनी सरकारा का ट्वीट आधार के तौर पर जोड़ा था।
झुक गया पाकिस्तान?, भारत के साथ T20 वर्ल्ड कप मैच पर बदले तेवर
इसी के जवाब में आईसीसी ने पाक क्रिकेट बोर्ड से असाधारण परिस्थितियों के तहत किन हालातों का हवाला देने की बात पूछे थी। साथ ही पीसीबी को चेताया था कि मैच से हटने पर कानूनी परिणाम और संभावित प्रतिबंध टीम पर लग सकते है।
अब वर्तमान में स्थिति ये है कि पीसीबी के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं। उसने इस पूरे विवाद को सुलझाने के लिए आईसीसी से बात करने की पहल की है। ये बातचीत भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हुए विवाद के समाधान को लेकर है।
पाकिस्तान ने ICC से की बातचीत की पहल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार का हवाला देते हुए 15 फरवरी रविवार को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले में नहीं खेलने की बात कही थी। इसे असाधारण परिस्थियों के तहत रखा गया। जिसके जवाब में नियमों के अनुसार आईसीसी ने किन परिस्थितियों में ये फैसला लिया गया वो पीसीबी से पूछा।
क्या 15 फरवरी को Ind vs Pak का होगा महामुकाबला?
खबरों की माने तो आईसीसी ने ये साफ किया कि वो विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन वो किसी भी हालत में नियमों और अनुबंधों से समझौता नहीं करेंगे। आईसीसी ने कहा कि खेल का हित किसी एकतरफा फैसले से ऊपर है। फिलहाल आईसीसी और पीसीबी के बीच संरचित तरीके से संवाद जारी है। जिससे इस विवाद का समाधान निकाला जा सके। अब देखना ये होगा कि 15 फरवरी को पाकिस्तान और भारत के बीच ये महामुकाबला खेला जाएगा या नहीं?
