Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी,। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 132 करोड़ 55 लाख 56 हजार रुपये की 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इनमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 60 करोड़ 17 लाख 56 हजार की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जिला के विकास को नई गति मिलेगी और राज्य को विकसित उत्तराखंड बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति और विरासत को भी आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर सुशासन की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
इन प्रमुख योजनाओं का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें प्रमुख रूप से—
शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान मोटर पुल
हल्द्वानी आईटीआई में टेक्नोलॉजी लैब
कोटाबाग, बेलपोखरा व बैलपड़ाव में नलकूप निर्माण
महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण
जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाएं
रामगढ़ में पशु चिकित्सालय भवन निर्माण
16 योजनाओं का शिलान्यास
शिलान्यास की गई योजनाओं में—
कसियालेख-धारी मोटर मार्ग
रानीबाग-खुटानी व चाफी-पदमपुरी-धानाचुली सड़क सुधार
नवाबी रोड सीवरेज कार्य व 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण
नारीमन तिराहे से गौलापुर सड़क मरम्मत
गौलागेट, हल्दूचौड़ व चांदनी चौक क्षेत्रों में सड़क व पीसी कार्य
पनचक्की-चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग
पेयजल योजना का भूमि पूजन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) के तहत स्वीकृत हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना (कुल लागत 15443 लाख रुपये) का भी भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे
