hayat ram arya




उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षता में जनपद चम्पावत में 25 नवंबर 2025 को बाल अधिकार एवं सुरक्षा विषयक एक दिवसीय जनजागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और अधिकारों के प्रति विभिन्न हितधारकों को जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चम्पावत में आयोजित इस कार्यशाला में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता से संबंधित प्रावधानों के साथ-साथ बालकों को नशे से बचाव, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, तथा शारीरिक, मानसिक एवं यौन शोषण से सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जोखिमों की रोकथाम, तथा संवेदनशील स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
