Gurmeet singh chandhok

खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय और हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे थे।
खटीमा दौरे के दूसरे दिन सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं
मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
स्व. मलकीत सिंह राणा के निधन पर जताया शोक
समस्या सुनने के बाद सीएम धामी भगचुरी गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने उन्होंने स्व. मलकीत सिंह राणा के निधन और वीरेंद्र मौर्य की माता स्व. सुन्दरी देवी के निधन पर उनके आवास में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगतों की आत्माओं की शान्ति की कामना की।
