



– मुख्य अतिथि डॉ मदन सिंह महर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
– पत्रकार हितों में कार्य करने का लिया संकल्प
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
चंपावत। जिला मुख्यालय में 17 नवंबर को हुए चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव के बाद नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। जिसमें सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए पत्रकार हितों में कार्य करने का संकल्प दिया गया।
बुधवार को मुख्य अतिथि एबीसी अल्मामेटर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व समाजसेवी डॉ. मदन सिंह महर की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ मदन महर ने नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद देवा, उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हयात राम, महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट, सचिव शुभम गौड़, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट और संयुक्त सचिव मोहम्मद नवी अंसारी को शपथ दिलाई। जिसके बाद उन्होंने मीडिया को चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि समाज की वास्तविक तस्वीर को सामने लाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने कहा कि चंपावत जनपद को मॉडल जिले के रूप विकसित करने की जो मुख्यमंत्री को परिकल्पना है उसके सापेक्ष पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में काफी मदद मिलती है। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि मीडिया के सहयोग से न केवल सजग करते हैं, बल्कि खामियों को दूर करने का जरिया भी बनते हैं। कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से चंपावत मुख्यालय में मीडिया सेंटर बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गिरीश बिष्ट और सतीश जोशी सत्तू ने किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मोहन राजपूत, चंद्र शेखर जोशी, राजेश देउपा, गणेश दत्त पांडेय, पंकज पाठक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक आदि ने भी विचार रखे। जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने कविता के माध्यम से मीडिया धर्म की खूबियां बताई। इस मौके पर जिलेभर से आए हुए पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।
