Gurmeet singh chandhok

DEMO PIC
उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग जिला अब Landslide की पूर्व चेतावनी पाने वाले जिलों में शामिल हो गया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने यहां विधिवत रूप से भूस्खलन का पूर्वानुमान जारी करना शुरू कर दिया है। इस उपलब्धि के साथ रुद्रप्रयाग न केवल राज्य का पहला बल्कि देश का चौथा जिला बन गया है, जहां भूस्खलन चेतावनी बुलेटिन सार्वजनिक किया जा रहा है।
रुद्रप्रयाग समेत उत्तराखंड के इन जिलों में चल रहा था परीक्षण
गौरतलब है कि उत्तराखंड भूस्खलन की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। GSI ने राज्य में कुल 14,780 भूस्खलन जोन चिह्नित किए हैं, जिनमें अकेले Rudraprayag में ही 1,509 जोन हैं। पिछले तीन साल से रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में इस तरह की पूर्वानुमान प्रणाली के परीक्षण चल रहे थे। अब आधिकारिक तौर पर इसकी शुरुआत रुद्रप्रयाग से हो गई है।
ऐसा करने वाला देश का चौथा जिला बना रुद्रप्रयाग
जीएसआई ने हाल ही में कोलकाता स्थित केंद्रीय मुख्यालय से भूस्खलन पूर्वानुमान बुलेटिन जारी करने की प्रक्रिया शुरू की। संस्था ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा की है। रुद्रप्रयाग के अलावा जीएसआई देश के तीन और जिलों में भूस्खलन पूर्वानुमान जारी कर रहा है। इनमें पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और तमिलनाडु का नीलगिरी जिला शामिल हैं
