56 Views

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही मैन’ धर्मेंद्र की हालत नाजुक है। बीते दिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 89 साल के अभिनेता मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें तेजी से फैल गई। इसी बीच अभिनेता के परिवार वालों ने उनकी हेल्थ पर सटीक अपडेट दिया है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।
Dharmendra Health Update: 72 घंटे अभिनेता के लिए काफी क्रिटिकल
इसी बीच अब सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की हेल्थ से जुड़ी एक नई अपडेट साझा की है। सुबह से चल रही अटकलों के बीच देओल परिवार ने अभिनेता के फैंस से शांति बनाए रखने की अपील की है। बयान में लिखा गया, “सर ठीक हो रहे हैं और इलाज का असर हो रहा है। आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।
