
31 December 2025 Upay: नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे है। हर कोई चाहता है कि नया साल नई खुशियां लेकर आए। आने वाले साल को बेहतर बनाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते है, पूजा-पाठ करते हैं।
अगर आप भी चाहते है कि आपका नया साल नई उम्मीदें लेकर आए तो हम आपको इस आर्टिकल में आपको एक उपाय बताने वाले है। जिसे आप 31 दिसंबर की रात कर सकते है। ज्योतिषियों की माने तो 31 दिसंबर की रात श्रीहरि से निमित्त विशेष कार्य करने पर पूरा सालभर समृद्धि, और सुख प्राप्त होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है।
New Year 2026: 31 दिसंबर 2025 क्यों है बहुत खास
आपको बता दें कि साल 2025 का आखिरी दिन काफी अहम है। 31 दिसंबर को साल की आखिरी पौष पुत्रदा एकादशी है। जो कि विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन कुछ खास उपाय काफी फलदायी और धनदायक माने जाते है।
क्या करें उपाय 31 December 2025 Upay
आपको करना ये हैं कि 31 दिसंबर की रात जागरण कर विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति एकादशी की रात श्रीहरि की पूजा करता है। उस पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
इस रात पूजा की जगह चावल का ढेर बनाकर दीपक जलाए और श्रीसूक्त का पाठ करें। अगले दिन यानी एक जनवरी को वो चावल दान कर दें। मान्यता है कि इससे रुके हुए कार्यो में तेजी आती है। साथ ही कारोबार में उन्नति होती है।
31 December 2025 dhan ke Upay
इसके अलावा अगर आपके धन या फिर आपके किसी कार्य में रुकावट आ रही है तो साल 2025 की आखिरी रात मिट्टी का बर्तन लें। उसे गेहूं से ऊपर तक भर दें। गेहूं से भरे इस बर्तन को घर के मंदिर पर रख दें। फिर एक जनवरी को इसे दान कर दें।
एक मिट्टी का बर्तन लें. उसके ऊपर तक गेहूं से भर दें इस गेहूं से भरे मिट्टी के बर्तन को घर के मंदिर में रखें. साल के पहले दिन इसे जरुरतमंदों को दान दे दें
