

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
चंपावत
सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री धामी के आदर्श जनपद चंपावत की खोली पोल
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
पिछले दो दिन पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो दिवसीय आदर्श जनपद चंपावत के क्षेत्र भ्रमण में गंभीर सवाल खड़े किए हैं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 115 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विगत वर्षों में किए गए विकास कार्य के शिलान्यास अभी तक अधूरे हैं तमाम घोषणाएं अभी तक अधूरी है संभावित विधानसभा क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्ग जो चंपावत एवं पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन है इस सड़क मार्ग के स्वांला डेंजर जोन का डबल इंजन की सरकार विगत 5 वर्षों से कोई उचित उपचार नहीं कर पाई स्वांला डेंजर जोन में 5 वर्षों में एन एच द्वारा करोड़ों रुपया बर्बाद कर दिया है लेकिन ना तो वैकल्पिक मार्ग खोजा गया और ना ही पुल बनाने की कोई सरकार समाधान कर रही है कुछ लोगों को ठेकेदारी का लाभ देने के लिए पानी की तरह पैसा बहाने का एक षड्यंत्र दिख रहा है जिला तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले समस्त मोटर मार्ग गढों से भरे हैं जो दुर्घटना एवं सुगम यातायात योग्य नहीं है सरकार को जनपद चंपावत की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर आदर्श जिले की ओर ईमानदारी से काम करके आगे बढ़ाने की जरूरत है
