
नैनीताल: जनपद में एक दिन पूर्व शुक्रवार हुए तहसीलदारों के तबादले के बाद आज शनिवार को जिलाधिकारी वंदना ने जिले के सात उप जिलाधिकारी के तबादले कर दिए हैं। हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा को कालाढूंगी के उप जिलाधिकारी का चार्ज दिया गया है। वहीं रामनगर के उप जिलाधिकारी राहुल शाह को हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।तुषार सैनी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी से उप जिलाधिकारी कैचीधाम, प्रमोद कुमार उप जिलाधिकारी (न्यायिक) नैनीताल से उप जिलाधिकारी रामनगर, रेखा कोहली उप जिलाधिकारी कालाढूंगी से उप जिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी, विपिन चन्द्र पन्त उप जिलाधिकारी श्री कैचीधाम से प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय नैनीताल, नवाजिश खलीक प्रभारी अधिकारी मुख्यालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) से उप जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया है।