80 Views
Gurmeet singh chandhok


देहरादून। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के व्यापक स्थानांतरण और तैनाती आदेश जारी किए। शासन ने इन्हें जनहित/कार्यहित में तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। आदेश संख्या 1580/XX-1-2025-2(4)2002टी. सी. के अनुसार कुल 10 अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।
जारी सूची के अनुसार पुलिस मुख्यालय, CID, कारागार, PAC, फायर सर्विस, SDRF और GRP समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में फेरबदल किया गया है। स्थानांतरण के बाद कौन अधिकारी किस पद से अवमुक्त होकर किस नये पद की जिम्मेदारी संभालेंगे, इसकी विस्तृत सूची शासन ने आदेश में जारी की है
