
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
गोवा होटल हुए भीषण सिलैंडर कांड में जनपद चंपावत निवासी मनीष महर की मौत से क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शोक व्यक्त किया है श्री अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के युवा #मनीषसिंहमहर पुत्र #श्रीकृष्णसिंहमहर ग्राम सभा #नेत्रसलान जो #गोवा के एक होटल में सैफ के रूप में कार्यरत थे, कल रात #होटल में हुएभीषणब्लास्ट में अन्य 23 लोगों के साथ अकाल मृत्यु के शिकार हो गए। इस #हृदयविदारकघटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया है।
मैं दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
इस कठिन समय में मैं और पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है साथ ही मैं #गोवासरकार एवं #उत्तराखण्डसरकार से आग्रह करता हूँ कि परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए तथा इस घटना की संपूर्ण जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दे
