
Iran News: फाइनली युद्ध के करीब 40 दिन बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमती बनी है। बुधवार, आठ अप्रैल 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ Iran-US Ceasefire का ऐलान किया।
साथ ही ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट खोलने के ऊपर भी सहमति जताई है। ऐसे में दोनों देशों के बीच दो हफ्तों का सीजफायर तय हुआ है। इसी बीच ईरान में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारतीय दूतावास (Indian Embassy), तेहरान ने आज बुधवार को भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

‘तुरंत छोड़ दें ईरान….’, सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
अमेरिका और ईरान के सीजफायर के बाद दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील की है। साथ ही दूतावास द्वारा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
जानें एडवाइजरी में क्या कहा गया?
दूतावास की एडवाइजरी में कहा, “07 अप्रैल 2026 की एडवाइजरी के संदर्भ में और हाल की घटनाओं को देखते हुए, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को दूतावास के मार्गदर्शन और सुझाए गए मार्गों का पालन करते हुए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सख्त सलाह दी जाती है। इसके अलावा एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बिना दूतावास से पूर्व परामर्श किए जाने का कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
