
उत्तराखंड के गैरसैंण के भराड़ीसैंण (Bhararisain Vidhan Sabha) में 9 मार्च से 13 मार्च तक बजट सत्र आयोजित (GAIRSAIN BUDGET SESSION 2026) होना है। लेकिन उससे पहले ही एक बार फिर विधायकों को ठंड लग गई है। सत्र से पहले ही विधानसभा के भवन के चयन से लेकर ऑक्सीजन की कमी और ठंड और व्यवस्थाओं को लेकर विवाद गहरा गया है।
‘गैरसैंण में ऑक्सीजन की कमी ठंड भी लगती है…,’- बोले BJP विधायक दिलीप रावत
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 9 मार्च से 13 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। जिसमें 11 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। हालांकि उससे पहले ही बीजेपी विधायक दिलीप रावत अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल लैंसडौन विधानसभा से बीजेपी विधायक दिलीप रावत ने कहा कि गैरसैंण में ऑक्सीजन की कमी है और वहां ठंड भी लगती है।
गैरसैंण विधानसभा स्थल के चयन पर जताई आपत्ति!
साथ ही विधायक ने गैरसैंण विधानसभा स्थल के चयन पर भी आपत्ति जताई है। बीजेपी विधायक दिलीप रावत का कहना है कि गैरसैंण में बनाया गया विधानसभा भवन सही जगह पर नहीं बना है। सत्र के दौरान यहां रहना काफी मुश्किल हो जाता है।
बयान की सफाई में क्या कहा?
हालांकि भाजपा विधायक दिलीप रावत के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता कमलेश रमन ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि दिलीप रावत जनप्रतिनिधि है। उन्होंने किसी भी प्रकार की नकारात्मक बात नहीं कही होगी। उन्होंने उत्तराखंड की भोगौलिक परिस्थितियों के अनुसार ये बात बोली होगी। उनके अनुसार भराड़ीसैंण विधानसभा जादा ऊंचाई वाली जगह है। जहां सांस के मरीजों के लिए दिक्कत हो सकती है
