24 Views

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही
Gurmeet singh chandhok
*श्री मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
जिस आदेश के क्रम में *श्री मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी तथा श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.01.2026 को थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति / यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान खेड़ा गौलापार काठगोदाम से *अभियुक्त* मनोज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी खीमपुर कटघरिया मुखानी नैनीताल के कब्जे से 65 पव्वे व 16 अध्धे अंग्रेजी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है
उक्त के विरुद्ध *थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 01/2026 धारा 60 EX ACT* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम-
1. उप निरीक्षक दिलीप कुमार
2. कांस्टेबल भानु प्रताप
3. कांस्टेबल हरीश प्रसाद
