9 Views
Gurmeet singh chandhok



*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वर्तमान समय में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों/ ठगी के मामलों में प्रभावी रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है।
इसी क्रम में *क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे* द्वारा *द ग्रेट हिमालयन पब्लिक स्कूल रामनगर के लगभग 300 छात्र –छात्राओं को* साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, X के प्रोफाइल लॉक करने, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करने, अंजान नंबर से वीडियो कॉल पर बात न करने तथा साइबर बुलिंग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही चालान के नाम पर APK फाइल डाउनलोड न करने हेतु जागरूक किया गया।
छात्र– छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराहट में गलत कदम न उठाए तथा बिना डरे अपराध की शिकायत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाना/ चौकी में करने हेतु अवगत कराया गया।
