Gurmeet singh chandhok

dubai-airport-drone-attack-
Israel-US Iran War: दुनिया का सबसे बड़ा दुबई एयरपोर्ट बंद हो गया है। आज 16 मार्च की सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट(DXB) के आसपास ईरानी ड्रोन ने(Dubai Airport Drone Attack) हमला कर दिया। जिससे एक फ्यूल टैंक में आग लग गई। दुबई मीडिया ऑफिस ने X पर इस बात की जानकारी दी।
Drone Attack
दुनिया का सबसे बड़ा दुबई एयरपोर्ट बंद!
दरअसल 16 मार्च 2026 को दुबई मीडिया ऑफिस ने X पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ‘ड्रोन इंसिडेंट’ की वजह से फ्यूल टैंक में आग लगी है।
दुबई एयरपोर्ट बंद, फ्लाइट्स सस्पेंड Dubai Airport Drone Attack
तुरंत ही दुबई सिविल डिफेंस की टीमों घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में फिलहाल किसी के मरने और घायलों की खबर नहीं है। इस हमले के बाद दुनिया का सबसे बड़ा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड की गई है।
जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने युद्ध फर्जी और भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों पर एक्शन लिया है। इसी को लेकर करीब 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खास बात ये है कि इसमें 19 भारतीय शामिल हैं।
रविवार को यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएम ने ये जानकारी दी। ये लोग फर्जी कंटेंट फैला रहे थे। जिससे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन सकता था। इसलिए ऐसे लोगों पर एक्शन लिया गया है।
