Gurmeet singh chandhok

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: बीते दिन टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें टीम इंडिया ने पाक को 61 रनों के बड़े मार्जिन से बुरी तरह रहा दिया। इस हार को ना ही पाकिस्तानी प्लेयर्स और ना ही फैंस पचा पा रहे है।
सोशल मीडिया पर पकिस्तानी फैंस का अपनी ही टीम पर गुस्सा फूट रहा है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर फैंस अपनी टीम से नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘बेइज्जती करा दी…इससे अच्छा होता कि वर्ल्ड कप बॉयकॉट ही कर लिए होते’…कम से कम इज्जत तो बची रहती…’
भारत से मिली हार के बाद अपनी टीम पर बरसे पाकिस्तानी फैंस IND vs PAK Memes Viral
सोशल मीडिया पर इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय फैंस के साथ-साथ उनके अपने मुल्क के लोग भी उनकी मजाक बनाकर मीम्स शेयर कर रहे हैं। मैच में बाबर आजम पांच रन और कप्तान सलमान अली आगा डक पर आउट हो गए
जिसके लेकर एक यूजर ने उनका जमकर मजाकर उड़ाया। एक ने कहा, ये है ‘नंबर-1 बल्लेबाज’। तो वहीं अन्य ने सलमान को टॉस के समय हैंडशेक पर सस्पेंस बनाने पर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, “उस्मान तारिक की बैटिंग में भी उनकी बैटिंग की तरह ही पॉज है।”

IND vs PAK: बेइज्जती करा दी…बॉयकॉट ही कर लिए होते’…
एक यूजर ने अपनी ही टीम का मजाक उड़ते हुए लिखा, “भारत से खेलने से अच्छा तो पाकिस्तान इस मैच का बॉयकॉट ही कर लेता। कम से कम उनकी इतनी बेइज्जती तो नहीं होती।” इसके साथ ही स्टेडियम से एक फोटो भी सामने आई है। जिसमें पाकिस्तानी फैंस रोते हुए नजर आ रहे हैं।

मैच में क्या हुआ?
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया। जहां पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 176 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 113 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। एक के बाद एक पाक टीम के विकेट गिरते चले गए। जिससे भारत ने 61 रनों के विशाल अंतर से इस मैच को जीत लिया
