Gurmeet singh
हल्द्वानी। नगर निगम की सफाई व्यवस्था की जांच के लिए गुरुवार को मेयर गजराज बिष्ट ने वार्ड 6 का औचक निरीक्षण किया। वार्ड नंबर 6 के पार्षद पंकज त्रिपाठी वहां मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा मेयर के अचानक आने पर उनकी प्रशंसा की। हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट से चंडोक परिवार के द्वारा मुलाकात की गई और उन्हें खंडा साहिब की स्मृति चिन्ह भी भेंट की गई



और हल्द्वानी मेयर के द्वारा गोविंदपुरा गुरु नानकपुरा आवास विकास ठंडी सड़क निरीक्षण किया,इस दौरान स्थानीय निवासियों की समस्याएं भी सुनी गई। वहीं मौके से ही निगम के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।




मेयर ने कहा कि नगर निगम हल्द्वानी को बेहतर शहर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इस मौके पर गुरमीत सिंह, मिट्टी गुजराल, सरप्रीत कोहली, सोनू, मनिंदर कौर,गुरप्रीत कौर लवी विच, टिंकू गुजराल जीवन आदि लोग मौजूद रहे
