



रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
आज देहरादून के यमुना कॉलोनी
स्थित पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा केआवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कांग्रेस पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के मनोबल को और ऊँचा करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 16 फरवरी को ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की सफल तैयारी सुनिश्चित करना था। प्रदेशभर से आये साथियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति साझा की और यह स्पष्ट किया कि आज उत्तराखंड की जनता असुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक अव्यवस्था से त्रस्त है। ऐसे समय में कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करे।
साथ ही आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य की लड़ाई है। हमें गांव-गांव, शहर-शहर तक पहुंचकर जनता का विश्वास मजबूत करना है और प्रदेश को एक संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितकारी सरकार देने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुटना है।
भाजपा सरकार में आज उत्तराखंड की जनता के साथ लगातार छल किया जा रहा है। विकास के वादे खोखले साबित हो रहे हैं और जनभावनाओं की अनदेखी हो रही है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रही है।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि एकजुटता, समर्पण और संघर्ष के बल पर 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और उत्तराखंड को प्रगति, पारदर्शिता और न्याय के रास्ते पर आगे ले जाएंगे।
बैठक में श्री राजीव चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण, श्री मुशर्रफ हुसैन पूर्व महानगर अध्यक्ष काशीपुर, श्री मुरारी सिंह जिलाध्यक्ष टिहरी, श्रीमती अलका पाल महानगर अध्यक्ष काशीपुर, श्री जसविंदर सिंह गोगी महानगर अध्यक्ष देहरादून, श्री राकेश राणा पूर्व जिलाध्यक्ष टिहरी, श्री मोहित उनियाल जिलाध्यक्ष पछवादून, श्री विकास नेगी जिलाध्यक्ष कोटद्वार, श्री दिनेश चौहान जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष पुरोला, श्री दीपक किरौला जिलाध्यक्ष रानीखेत, श्री उत्तम असवाल जिलाध्यक्ष देवप्रयाग, श्री मनीष राणा पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी श्री राजेश चौधरी जिलाध्यक्ष रुड़की, श्री अमन गर्ग जिलाध्यक्ष हरिद्वार आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे
