219 Views





रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री सुखविंदर कोटली जी की गरिमामयी उपस्थिति में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और सामाजिक न्याय की अनदेखी से आहत होकर इन कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
