
Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी मौसमी गतिविधियों के बाद अब राहत वाली खबर है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने वाला है।
उत्तराखंड में 12 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग के निदेशक डॉ सी.एस. तोमर की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 7 मार्च से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब काफी कमजोर पड़ गया है। जिसके चलते 12 अप्रैल को मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।
17 अप्रैल के बाद बदलेगा उत्तराखंड में मौसम
मौसम विभाग की माने तो 12 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक मौसम साफ ही बना रहेगा। हालांकि, 17 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। जिसके सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा।
