
Char Dham Yatra Registration 2026 Kaise Kare: उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट अगले महीने अप्रैल से खोले जाएंगे। चारों धामों की यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी है। ऐसे में चारधाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 मार्च(online chardham yatra registration) से शुरू कर दिया गया है। तो वहीं आप ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
ऐसे में अगर आप भी यमुनोत्री, गंगोत्री धाम, केदारनाथ धाम या फिर बद्रीनाथ धाम जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इसमें हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से चार धाम की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं?
19 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू Char Dham Yatra Start Date
19 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। जहां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले जाएंगे। तो वहीं श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। अगले छह महीने तक श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिए गए है। राज्य सरकार के मुताबिक, 70 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जाएंगे। तो वहीं 30 फीसदी रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे।
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन? Modes of Char Dham Registration 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप या तो रजिस्ट्रेशन मोबाइल ऐप या फिर वेबसाइट से पंजिकरण करवा सकते है। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर से भी आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- ऑनलाइन वेबसाइट (Online Web Portal) registrationandtouristcare.uk.gov.in
- मोबाइल ऐप Mobile Application touristcareuttarakhand App
- +91-8394833833 (Whatsapp पर इस नंबर पर Yatra करके भेजे)
- Toll Free Number 0135-1364 पर कॉल करें
कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन? Char Dham Yatra Registration Kaise Kare
अगर आप वेबसाइट के माध्यम से चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे है तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (online chardham yatra registration) करवाने के लिए सबसे पहले:- Char Dham Yatra Registration through Website
- Step 1 आप आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
- Step 2 होमपेज पर Register/Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 3 नाम, मोबाइल नंबर और OTP से पोर्टल पर साइन अप करें।
- Step 4. लॉग इन के बाद Create/Manage Tour पर क्लिक करें।
- Step 5. यात्रा की डेट, जिस भी धाम के दर्शन करने है उसको चुने।
- Step 6 Add Pilgrim पर क्लिक कर सभी यात्रियों की जानकारी भरें।
- Step 7. अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, या पासपोर्ट) और फोटो अपलोड करें।
- Step 8. रजिस्ट्रेशन होन के बाद एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) मिलेगा।
- Step 9 अंत में अपना रजिस्ट्रेशन लेटर डाउनलोड कर लें। इसमें QR कोड होगा जो चेकपॉइंट पर दिखाना होता है।
Note:- 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के यात्रियों के लिए फिटनेस जानकारी/ प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो सकती है।
मोबाइल ऐप से कैसे करें रजिस्ट्रेशन? Char Dham Yatra Registration through Mobile App
अगर आप मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो सबसे पहले:-
- गूगल प्ले स्टोर से Tourist Care Uttarakhand ऐप डाउनलोड कर लें।
- सारी जानकारी भरकर अपना टूर प्लान सबमिट करे।
रजिस्ट्रेशन के लिए क्या लगेंगे डॉक्यूमेंट्स?
बता दें कि हर साल लाखों श्रद्धालु चार धाम की यात्रा करने उत्तराखंड आते है। जिसमें देश के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी मौजूद है। ऐसे में आप भारतीय अपना रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड के माध्यम से करवा पाएंगे। तो वहीं विदेशी श्रद्धालुओं को ईमेल आईडी की सुविधा दी गई है।
Note: जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वो रजिस्ट्रेशन सेंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। बता दें कि रजिस्ट्रेशन सेंटर की व्यवस्था कपाट खुलने से दो दिन पहले यानी कि 17 अप्रैल से दी जाएगी।
ऑफलाइन कैसे होगा रजिस्ट्रेशन? Char Dham Yatra Registration Offline
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी है। ऑफलाइन पंजीकरण की बात करें तो ये यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले शुरू होगी। 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। पंजीकरण काउंटर ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार औक विकासनगर में खुलेंगे। इसके साथ ही सुविधा के लिए 24 घंटे ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर सेवा उपलब्ध रहेगी। बता दें कि कुछ नए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सेंटर भी बनाने का विचार चल रहा है।
रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी?
अगर आप चार धाम की यात्रा पर आ रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन आपको यात्रा करने नहीं दिया जाएगा। इसलिए जरूरी है कि आप यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन के बाद QR कोड वाला ई-पास जनरेट होता है। वो आप संभाल कर रख लें। इसी को चेकपॉइंट पर दिखाना होता है।
