hayat ram arya
चम्पावत

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार श्रीमती रेखा आर्या दिनांक 16 एवं 17 जनवरी, 2026 को जनपद चम्पावत के भ्रमण पर रहेंगी।
इस दौरान मा० मंत्री 17 को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन से संवाद करेंगी तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगी।
भ्रमण कार्यक्रम
दिनांक: 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
16:30 बजे – राजकीय बालिका खेल महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण।
17:30 बजे – एसएसबी अतिथि गृह, चम्पावत आगमन (रात्रि विश्राम)
दिनांक: 17 जनवरी 2026 (शनिवार)
11:00 बजे – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम, कोलीढेक, लोहाघाट में प्रतिभाग
15:45 बजे – हेलीपैड चम्पावत से प्रस्थान
इसके पश्चात मा० मंत्री देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी।
