36 Views
Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी के उजाला नगर में हुई घटना के मामले में गिरफ्तार हिंदूवादी नेता विपिन पाण्डे को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
पुलिस ने उन्हें गुरुवार को कुसुमखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें नैनीताल जेल भेजा गया था, जहां से आज उन्हें राहत मिल गई है।
कोर्ट द्वारा जमानत मंजूर किए जाने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई है। वहीं, मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा जारी है।
