Gurmeet singh chandhok

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में खराब मौसम का दायरा बढ़ने वाला है। आज यानी 14 मार्च, शनिवार से मौसम के दायरे में बदलाव होगा। ऐसे में आईएमडी ने आज से कई जिलों में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मौसम अपना उग्र रूप दिखा सकता है।
14 मार्च के लिए उत्तराखंड में झमाझम बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च से बारिश तेजी पकड़ सकती है। ऐसे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और देहरादून जिले में अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली की संभावना जताई जा रही है।
उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी होने वाले है। वैसे तो मौसम विभाग ने 13 मार्च से ही राज्य के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि IMD के मुताबिक 14 और 15 मार्च को उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।15 मार्च को 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने के भी आसार है। जिससे जान माल के नुकसान का भी खतरा बन रहा है। जिसके चलते लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
