9 Views

Haridwar road accident: हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। मंगलौर-दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने कुचला
हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दंपति उत्तर प्रदेश के छपार के रहने वाले हैं। जो रुड़की से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और बाइक में सवार दंपति को बुरी तरह कुचल दिया।

महिला की दर्दनाक मौत
हादसा जिसने में देखा उसकी मानो रुंह कैंप गई। बताया जा रहा है महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी चालक को अरेस्ट कर लिया है
