
हल्द्वानी– बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला बाईपास रोड के पास स्लेटर हाउस के करीब रेलवे ट्रेक पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला को मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।पुलिस के अनुसार आज सुबह गुरुवार को करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि अगस्त 2018 से फरवरी 2024 तक शबनम परवीन फतेहपुर क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षक के रूप में कार्यरत थीं। उनके द्वारा न तो इस अतिक्रमण की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई, न ही खसरे/पड़ताल में इसका कोई उल्लेख किया गया और न ही कोई वैधानिक कार्यवाही की गई।एसडीएम ने बताया कि पड़ताल के समय अवैध कब्जे का विवरण प्रपत्र क-24 में दर्ज कर, राजस्व अभिलेखों में प्रविष्ट कराना, तथा ज़मींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम की धारा 122-बी के अंतर्गत वाद संस्थित कराना राजस्व उप निरीक्षक का कर्तव्य होता है।उक्त कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और पद के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने के कारण तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक फतेहपुर, शबनम परवीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) किया गया है। तथा उन्हें अग्रिम आदेशों तक तहसील कालाढूंगी में सम्बद्ध किया गया है।