13 Views
Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव स्थित चंदन हॉस्पिटल एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, इस बार नगर निगम ने इस अस्पताल का ₹2000 का चालान काटा है। नगर निगम ने ये कार्रवाई खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने पर की है।
जानकारी के मुताबिक, किसी ने नगर निगम प्रशासन को सूचना दी कि चंदन हॉस्पिटल का मेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा है। इस पर निगम की टीम ने मौके पर पहुँच कर जांच की तो हॉस्पिटल के नजदीक एक बैग में मेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। इस बैग में फेंकी गई सिरिंज पाई गईं। इस पर नगर निगम ने ये कार्रवाई की।
