14 Views
दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर सिंह अधिकारी को हल्द्वानी महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा जताई है कि वे पत्रकार हितों को सर्वोपरि रखते हुए निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा यूनियन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे पदभार ग्रहण करने पर पुष्कर अधिकारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी साथियों के सहयोग से संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
