30 Views
Gurmeet singh chandhok



हल्द्वानी। आज श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब जी, राजपुरा द्वारा प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु वाणी के कीर्तन और वाहेगुरु के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
संगत ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। इस दौरान सिख समुदाय के दर्जनों श्रद्धालु निहंग परिधान में शामिल हुए। प्रभात फेरी गुरुद्वारे से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः गुरुद्वारे परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
