Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार के चार साल के कार्यकाल को लेकर हल्द्वानी में जनसभा का आयोजन किया गया जिसको देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल को लेकर हल्द्वानी के एमबी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम चार साल बेमिसाल में पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी सरकार की जमकर प्रशंसा की उन्होंने कहा इन चार सालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, पर्यटन और धार्मिक पर्यटन पर अच्छा काम किया गया है। उन्होंने धामी सरकार द्वारा लागू किए गए यूसीसी कानून की तारीफ करते हुए कहा जनसंघ के दौर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के शब्द थे कि देश में पूर्ण बहुमत की उनकी सरकार बनेगी तो समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा, लेकिन उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने यूसीसी कानून लाकर साहसिक कदम उठाया है, अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर धामी की तारीफ़ करते हुए कहा पहले पुष्कर धामी को धाकड़ धामी कहा था लेकिन अब वो धुरंधर धामी हो गए हैं। वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा धामी सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है की प्रदेश के अंदर अवैध अतिक्रमण और घुसपैठ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, कोई बाहर से आकर बसना चाहता है इसमें सरकार को कोई दिक्कत नहीं लेकिन गैर कानूनी तरीके किसी को भी प्रदेश के अंदर नहीं बसने दिया जाएगा, तभी जाकर धामी सरकार ने 10 हजार से अधिक अतिक्रमण को ध्वस्त करने का काम किया है जो तारीफ के काबिल है।
