Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी में से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां पानी से भरे पिट में बच्चा जा गिरा। घटना में उसकी मौत हुई है। हादसा खेत में गेहूं कटाई के दौरान हुआ है। परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कठघरिया स्थित बच्चीनगर में हुई। जहां खेत में गेहूं कटाई का काम चल रहा है। मूल निवासी बदायूं, चंद्रभान कश्यप के परिवार ने भी खेत में गेहूं कटाई का ठेका लिया है। जबकि चंद्रभान कश्यप मिस्त्री का काम करता है। परिवार बच्चीनगर में ही किराए के कमरे में रहता है। इसी बीच गुरूवार को 11 वर्षीय सौरभ कश्यप पुत्र चंद्रभान कश्यप हादसे का शिकार हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक परिवार के साथ सौरभ भी खेत में गेहूं कटाई के काम में जुटा हुआ था। वह गेहूं के बंडल को पानी में भीगाने के लिए गया था। तभी आठ फीट गहरे पानी से भरे पिट में जा गिरा। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
